1. भारत और वियतनाम की सेनाओं ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में संयुक्त सैन्याभ्यास ‘विनबैक्स’ की शुरुआत की। यह दोनों देशों के बीच होने वाला पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
2. रामसिंह परमार को सर्वसम्मति से गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
3. विश्व इस्पात संघ (डब्ल्यूएसए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत, अमेरिका को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन गया है।
4. ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट ‘एयरपोक्लिपस’ के दूसरे संस्करण के अनुसार, देश के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में अपने 15 शहरों के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सबसे प्रदूषित राज्य हैं। 280 शहरों की इस सूची में नई दिल्ली शीर्ष स्थान पर है।
5. भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) ने 2013 से 2017 तक के उत्कृष्ट सासंद पुरष्कारों की घोषणा की। यह पांच पुरस्कार विजेता हैं – नजमा ए हैप्पुल्ला (2013), हुकुमेदेव नारायण यादव (2014), गुलाम नबी आज़ाद (2015), दिनेश त्रिवेदी (2016) और भर्तृहरि महताब (2017)।
6. भारत की गैर सरकारी संस्था स्लम सॉकर को इंटरनेशनल कन्वेंशन आफ फुटबाल बिजनेस-‘फिक्की गोल’ सम्मेलन के पांचवे संस्करण में लैंगिक विविधता पुरस्कार (जेंडर डाइवर्सिटी अवार्ड) से सम्मानित किया गया।
7. पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पदुकोण को इस खेल में उनके योगदान के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के पहले लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
8. दो भारतीय-अमेरिकी, आरोग्य स्वामी पॉलराज और सुमिता मित्र को इस वर्ष प्रतिष्ठित नेशनल इन्वेन्टर्स हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया है।
9. संजय राजोरिया को टीआरएफ लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
10. बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अहिंसक माहौल देने के लिए इंफोसिस फाउंडेशन नोबरल पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी के चिल्ड्रन फाउंडेशन के साथ मिलकर एक बच्चों के लिए आदर्श गांव का निर्माण करेगा।
11. महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

No comments:
Post a Comment