01 February 2018 Top Current Affairs - Current Affairs

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 1 February 2018

01 February 2018 Top Current Affairs

1. न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत, 8,230 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर देशों में की सूची में छठे स्‍थान पर है। अमेरिका इस सूची में शीर्ष स्थान पर है।

2. भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी ‘करंज’ का जलावतरण किया। इस पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने किया है।

3. डॉ हर्ष वर्धन ने नोएडा के नेशनल सेंटर फॉर मिडियम रेंज वेदर फ़ोरकास्टिंग (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) में ‘मिहिर’ नामक हाई परफॉरमेंस कम्प्यूटर (एचपीसी) सिस्टम का उद्घाटन किया।

4. एडीबी और भारत सरकार ने असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत सभी मौसम के अनुकूल, 6,254 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण को 25 करोड़ डॉलर के ऋण करार पर हस्ताक्षर किए।

5. भारत सरकार और विश्वबैंक ने तमिलनाडु के चयनित ब्लॉकों में ग्रामीण अर्थव्यव्स्था को मजबूत करने के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 6,400 करोड़ रुपये) का ऋण करार पर हस्ताक्षर किये।

6. छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल, दिनेश नंदन सहाय की मृत्यु हो गई। वह 82 वर्ष के थे।

7. ले. जनरल अनिल चौहान ने भारतीय थल सेना के नए सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) का कार्यभार संभाला।

8. शरत कमल ने रांची में हुए 11इवन स्पोर्ट्स सीनियर टेबल टेनिस नेशनल्स में आठवीं बार राष्ट्रीय पुरुष एकल का खिताब जीता।

9. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली के इंदि‍रा गांधी स्‍टेडियम में स्‍कूली खेलों के प्रथम ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

10. केरल के राज्यपाल और कालिकट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पी. सतशिवम ने मलयालम अभिनेता मोहनलाल और एथलीट पी. टी. उषा को डी. लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

11. भारतीय-अमेरिकी एडोब के सीईओ, शांतनु नारायण को यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot