Top Current Affairs For Sarkari Naukri Preparation - Current Affairs

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 1 February 2018

Top Current Affairs For Sarkari Naukri Preparation

स्विट्जरलैंड की खुदरा कंपनी कूप कॉपरेटिव ने यूरोपीय संघ में जैविक समुद्री खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के साथ करार किया।

विजय केशव गोखले एस जयशंकर के स्थान पर अगले विदेशी सचिव का पद संभालेंगे।

चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने साइना नेहवाल को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल का ख़िताब जीता।

आइसलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सैली राणे ने महिला एकल खिताब जबकि कुहू गर्ग और रोहन कपूर ने मिश्रित युगल खिताब जीता।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को दर्शाती महाराष्ट्र की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है । मुखौटा कला को प्रदर्शित करती हुयी असम की झांकी को दूसरा पुरस्कार मिला ।

जैव-विविधता के लिये विश्व विख्यात दुधवा नेशनल पार्क में आगामी नौ फरवरी से तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

भारत के अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपने जोड़ीदार जेम्स सेरेटानी के साथ मिलकर न्यूपोर्ट बीच टूर्नामेंट के फाइनल में डेनिस कुडला और ट्रीट हुए की जोड़ी को हराकर 25वां एटीपी चैलेंजर स्तर का युगल खिताब अपने नाम किया।

संदीप लैमिचाने आईपीएल करार हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot