करेंट अफेयर्स क्विज़: - Current Affairs

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 14 February 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़:

करेंट अफेयर्स क्विज़:

1. हाल ही में किस देश में हुए प्लेन क्रैश हादसे में सभी 71 लोग मारे गये?
a.    रूस
b.    जर्मनी
c.    ऑस्ट्रिया
d.    पेरू


2. हाल ही में किस शहर में विश्व का सबसे ऊँचा होटल बनाया गया है?
a.    दुबई
b.    मुंबई
c.    न्यूयॉर्क
d.    जोहानिसबर्ग


3. भारतीय डाक द्वारा आरंभ किये गये बैंक का क्या नाम है?
a.    इंडिया पोस्ट मनी बैंक
b.    इंडिया पोस्ट  पेमेंट्स बैंक
c.    पोस्ट ऑफ़ इंडिया बैंक
d.    बैंकिंग सिस्टम ऑफ़ इंडियन पोस्टल


4. हाल ही में भारत और यूएई के मध्य कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a.    पांच
b.    छह
c.    सात
d.    आठ


5. ओमान के सुल्तान का क्या नाम है जिनके साथ हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a.    सुल्तान कबूस बिन साद
b.    सुल्तान अबस अल नुह्यान
c.    सुल्तान हदीम बिन हुकुम
d.    सुल्तान नौशेर अल साद


6. हाल ही में किसे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी?
a.    कैलाश दहिया
b.    मनु शर्मा
c.    ममता कालिया
d.    कृष्णा सोबती


7. हाल ही में किस मुस्लिम बहुत देश में प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर निर्माण की नींव रखी?
a.    सूडान
b.    सऊदी अरब
c.    यूएई
d.    जॉर्डन


8. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार किस क्षेत्र की सेवाओं के लिए भारत आने हेतु सबसे अधिक वीज़ा जारी किये गये?
a.    पर्यटन
b.    मेडिकल
c.    शिक्षा
d.    नागरिकता


9. हाल ही जारी की गयी में विश्व के सबसे अमीर शहरों की सूची में मुंबई कौन से स्थान पर है?
a.    दूसरे
b.    पांचवें
c.    आठवें
d.    दसवें


10. हाल ही में किस मेंसेंजर सर्विस प्रदाता ने पेमेंट सुविधा भी देना आरंभ किया है?
a.    फेसबुक
b.    वाट्सएप्प
c.    ब्रूनो
d.    रॉकफील्ड



उत्तर:

1. a. रूस
विवरण: रूस में यात्रियों को ले जा रहे एक विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई है.

2. a. दुबई
विवरण: विश्व का सबसे ऊंचा होटल दुबई में आरंभ हो रहा है. सोने की चमक वाले 75 मंजिला गेवोरा होटल की ऊंचाई 356 मीटर है.

3 . b. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
विवरण: इंडिया पोस्टड पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) अप्रैल 2018 से देश भर में काम करना शुरु कर देगा. देश के सभी 1.55 लाख डाकघरों से इस बैंक की सेवाओं का उपयोग किया जा सकेगा.

4. a. पांच
विवरण: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को अबुधाबी के शाही प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ लंबी वार्ता की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पांच समझौते हुए.

5. a. सुल्तान कबूस बिन साद
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन एशियाई देशों की यात्रा के दौरान ओमान के साथ आठ क्षेत्रों पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओमान के सुल्तान काब्बूस उपस्थित थे.

6. d. कृष्णा सोबती
विवरण: देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णा सोबती को दिया जायेगा.

7. c. यूएई
विवरण: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बनने जा रहे पहले हिंदू मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए.

8 b. मेडिकल
विवरण: गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में दुनिया भर के 54 देशों के 2,01,099 नागरिकों को चिकित्सा वीजा जारी किए गए.

9. d. दसवें
विवरण: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से 10वें स्थान पर है. न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है.

10. b. वाट्सएप्प
विवरण: वाट्सएप्प बीटा पर यूपीआई (यूनिवर्सल पेमेंट इंटरफेस) की शुरुआत हो गयी है. इस फीचर के जरिये यूजर व्हाट्सऐप से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot