करेंट अफेयर्स क्विज़: - Current Affairs

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 16 February 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़:

करेंट अफेयर्स क्विज़: 

1. तीन दिवसीय भारत फार्मा और भारत चिकित्सा उपकरण 2018  सम्मेलन निम्नलिखित में से कहां आयोजित किया जा रहा है?
a.    बेंगलुरू
b.    जयपुर
c.    अम्बाला
d.    दिल्ली


2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा किशोरियों के लिए द्रुत सूचना प्रणाली की शुरुआत की गई है?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रेल मंत्रालय
c.    वस्त्र मंत्रालय
d.    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय


3. हाल ही में किस देश ने तालिबान के हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाया है? 
a.    भारत
b.    पाकिस्तान
c.    रूस
d.    अमेरिका


4. हाल ही में राजस्थान के किस शहर में होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया गया है? 
a.    जयपुर
b.    अलवर
c.    उदयपुर
d.    चितौड़


5. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में कावेरी जल विवाद के संबंध में सुनाये गये फैसले में किस राज्य को दिए जाने वाले पानी में कटौती का आदेश दिया गया?
a.    आंध्र प्रदेश
b.    तमिलनाडु
c.    कर्नाटक
d.    केरल


6.  हाल ही में निम्नलिखित में से किसे नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया?
a.    के पी शर्मा ओली
b.    देव श्याम भंडारी
c.    अनूप कुमार त्रिवेदी
d.    विवेक रंजन


7.  हाल ही में भारत के किस मंत्रालय ने लगभग 90,000 रिक्तियां जारी कर विश्व के सबसे बड़े भर्ती अभियान को शुरू किया?
a.    वित्त मंत्रालय
b.    रेल मंत्रालय
c.    भारतीय सेना
d.    जहाजरानी मंत्रालय


8.  हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में मौजूद कैंसर से लड़ने वाले सूक्ष्म अणुओं की खोज का दावा किया है?
a.    ब्रिटेन
b.    स्वीडन
c.    सऊदी अरब
d.    जापान


9. हाल ही में उत्तर प्रदेश में इंटर मॉडल टर्मिनल कहाँ पर स्थापित किया गया है?
a.    नोएडा
b.    गाजीपुर
c.    हिंडन
d.    मेरठ


10. हाल ही में रक्षामंत्री कमंडेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
a.    सर्वेश्वर सक्सेना
b.    अतुल जुनेजा
c.    भुवनेश राठौर
d.    संजय सिन्हा




उत्तर:

1. a. बेंगलुरु
विवरण: भारत फार्मा और भारत चिकित्सा उपकरण 2018  सम्मेलन में दवा और चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ‘भारत फार्मा और भारत चिकित्सा उपकरण’ पुरस्कारों की घोषणा की गई.

2. d. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
विवरण:  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किशोरियों के लिए द्रुत सूचना प्रणाली की शुरुआत की गई है.

3 . d. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने तालिबान के हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों के पनाहगाह खत्म करने और उनकी वित्त पोषण गतिविधियों को आक्रामक रूप से निशाना बनाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने का दबाव बनाया है.

4. a. जयपुर
विवरण: राजस्थान के जयपुर शहर में होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया गया.

5. c. कर्नाटक
विवरण: कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तमिलनाडु को मिलने वाले पानी का हिस्सा घटाकर उसे कर्नाटक को दिए जाने का आदेश दिया है.

6. a. के पी शर्मा ओली
विवरण: खड़ग प्रसाद (केपी) शर्मा ओली को दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये हैं. उन्हें शेर बहादुर देउबा के स्थान पर नियुक्त किया गया है.

7. b. रेल मंत्रालय
विवरण: रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) और लेवल-II श्रेणियों में 89,409 पदों के लिए विश्व की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है.

8 b. स्वीडन
विवरण: स्वीडिश शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक ताज़ा रिसर्च के अनुसार मानव शरीर में बनने वाले छोटे अणु जो विशेष रूप से मानव शरीर में सेलेनियम युक्त एंजाइम को रोकते हैं वह कैंसर से लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन सकता है.

9. b. गाजीपुर
विवरण: इंटर मॉडल टर्मिनल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थापित किया गया है. यह भारतीय अंतर्दैशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित राष्ट्रीय जलमार्ग- प्रथम तथा जल मार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है.

10. c. भुवनेश राठौर
विवरण: रक्षामंत्री कमंडेशन पुरस्कार से भुवनेश राठौर को सम्मानित किया गया है. भुवनेश को यह पुरस्कार एक महिला की जान बचाने के लिए दिया गया है.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot