भारतीय रेलवे द्वारा 90,000 पदों पर विश्व के सबसे बड़े भर्ती अभियान की घोषणा
रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) और लेवल-II श्रेणियों में 89,409 पदों के लिए विश्व की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है. ग्रुप सी लेवल-II पदों जैसे सहायक लोको पायलट (एएलपी), टैक्नीशियनों (फिटर, क्रेन ड्राईवर, लोहार, बढई) और ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) पदों जैसे ट्रैक मैन्टेनर, प्वाइंटस मैन, हैल्पर, गैटमैन, कुली के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए खुला है, जो ग्रुप सी लेवल-I पदों के लिए दसवीं और आईटीआई हैं तथा ग्रुप सी लेवल-II पदों जैसे सहायक लोको पायलट (एएलपी), टैक्नीशियनों के लिए दसवीं और आईटीआई अथवा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है अथवा इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और रेलवे में भर्ती होना चाहते हैं.
पात्रता
रेल मंत्रालय ने 18-28 आयु वर्ग के ऐसे उम्मीदवारों के लिए ग्रुप सी लेवल-II श्रेणियों के लिए संख्या सीईएन 01/2018 अधिसूचना प्रकाशित की है, जिन्होंने दसवीं पास कर ली है और उनके पास औद्योगिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (आईटीआई) अथवा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है अथवा वे इंजीनियरिंग में स्नातक हैं.
वेतनमान
ग्रुप सी लेवल-II पदों के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्तों के साथ मासिक (लेवल-II) वेतनमान (19,900-63,200) चुने हुए उम्मीदवारों को दिया जाएगा. ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) के पदों के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्तों के साथ मासिक (लेवल-I) वेतनमान (18,000-56,900) चुने हुए उम्मीसदवारों को दिया जाएगा. ग्रुप सी लेवल-II पदों के लिए आवेदन 5 मार्च 2018 तक और ग्रुप सी लेवल-I (तत्कालीन ग्रुप-डी) के पदों के लिए आवेदन 12 मार्च 2018 तक स्वीकार किए जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
रेलवे भर्ती ग्रुप सी लेवल-II अधिसूचना
3 फरवरी, 2018
रेलवे भर्ती ग्रुप सी लेवल-II 2018 ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत
3 फरवरी, 2018
आवेदन बंद
5 मार्च, 2018
कम्प्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (सीबीटी) अस्थाई तौर से
अप्रैल-मई , 2018
रेलवे भर्ती ग्रुप सी लेवल-I 2018 अधिसूचना
10 फरवरी, 2018
रेलवे भर्ती ग्रुप सी लेवल-I 2018 ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत
10 फरवरी, 2018
रेलवे भर्ती ग्रुप सी लेवल-I 2018 आवेदन फार्म बंद
12 मार्च, 2018
कम्प्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (सीबीटी) अस्थाई तौर से
अप्रैल और मई 2018 के दौरान

No comments:
Post a Comment