करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 फरवरी से 18 फरवरी 2018 तक - Current Affairs

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 18 February 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 फरवरी से 18 फरवरी 2018 तक

करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 फरवरी से 18 फरवरी 2018 तक

1. हाल ही में किसे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी?
a.    कैलाश दहिया
b.    मनु शर्मा
c.    ममता कालिया
d.    कृष्णा सोबती


2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुत देश में प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर निर्माण की नींव रखी?
a.    सूडान
b.    सऊदी अरब
c.    यूएई
d.    जॉर्डन


3. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार किस क्षेत्र की सेवाओं के लिए भारत आने हेतु सबसे अधिक वीज़ा जारी किये गये?
a.    पर्यटन
b.    मेडिकल
c.    शिक्षा
d.    नागरिकता


4. हाल ही जारी की गयी में विश्व के सबसे अमीर शहरों की सूची में मुंबई कौन से स्थान पर है?
a.    दूसरे
b.    पांचवें
c.    आठवें
d.    दसवें


5. हाल ही में किस मेंसेंजर सर्विस प्रदाता ने पेमेंट सुविधा भी देना आरंभ किया है?
a.    फेसबुक
b.    वाट्सएप्प
c.    ब्रूनो
d.    रॉकफील्ड

6. वोडाफोन की किस कम्पनी के साथ विलय किये जाने की घोषणा की जा सकती है?
a.    एयरटेल
b.    आइडिया
c.    डोकोमो
d.    बीएसएनएल


7. हाल ही में साहित्य अकादमी ने किस अंग्रेजी लेखक को वर्ष 2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया?
a.    ममंग दई
b.    आकाश चोपड़ा
c.    केल्विन पीटरसन
d.    जॉन बर्क

8. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अमीर है?
a.    चन्द्रबाबू नायडू
b.    नीतीश कुमार
c.    अरविन्द केजरीवाल
d.    मनोहर पार्रिकर


9. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्हें देश की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने राष्ट्राध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया?
a.    एंटोनियो मार्क
b.    डेविड मार्कसन
c.    जैकब जुमा
d.    विलियम्स एंड्रीनो


10. हाल ही में किस राज्य में इन्सेफलाइटिस की रोकथाम हेतु ‘दस्तक अभियान’ आरंभ किया?
a.    हरियाणा
b.    ओड़िसा
c.    बिहार
d.    उत्तर प्रदेश

उत्तर:
1. d. कृष्णा सोबती
विवरण: देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णा सोबती को दिया जायेगा.

2. c. यूएई
विवरण: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बनने जा रहे पहले हिंदू मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए.

3. b. मेडिकल
विवरण: गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में दुनिया भर के 54 देशों के 2,01,099 नागरिकों को चिकित्सा वीजा जारी किए गए.

4. d. दसवें
विवरण: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से 10वें स्थान पर है. न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है.

5. b. वाट्सएप्प
विवरण: वाट्सएप्प बीटा पर यूपीआई (यूनिवर्सल पेमेंट इंटरफेस) की शुरुआत हो गयी है. इस फीचर के जरिये यूजर व्हाट्सऐप से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.

6. b. आइडिया
विवरण: वोडाफोन इंडिया और आइडिया सैल्युलर के मर्जर के बाद एक नई कम्पनी की घोषणा हो सकती है.

7. a. ममंग दई
विवरण: साहित्य अकादमी ने भारतीय भाषाओं के 23 लेखकों को पुरस्कृत किया जिसमें अंग्रेजी लेखन में ममंग दई की पुरस्कार मिला.

8 a. चन्द्रबाबू नायडू
विवरण: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं और त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री बताए गए हैं.

9. c. जैकब जुमा
विवरण: दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने आज तड़के मैराथन वार्ता समाप्त की और घोटाले के आरोपों में घिरे, देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया.

10. d. उत्तर प्रदेश
विवरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैले इन्सेफलाइटिस की रोकथाम और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दस्तक’ अभिय



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot